Kia EV9 Price: अब तक की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक SUV, जानिए सब कुछ!

By Mariya Ansari

Published On:

Follow Us
Kia EV9 Price

Kia EV9 Price: अगर आप एक ऐसे इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और फीचर्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन दे, तो 2026 Kia EV9 आपके लिए परफेक्ट चॉइस बन सकती है। Kia ने इस SUV को 2023 में अमेरिका में लॉन्च किया था और अब तीसरे मॉडल ईयर में इसे काफी अपडेट किया गया है। इस बार सिर्फ रेंज ही नहीं बढ़ी, बल्कि नई टेक्नोलॉजी, नया एडिशन और कई विजुअल ट्वीक भी देखने को मिल रहे हैं। खासकर इसके नए Nightfall एडिशन ने लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।

Kia EV9 SUV रेंज

2026 EV9 की सबसे बड़ी खासियत है इसकी बढ़ी हुई रेंज। कंपनी ने बताया है कि अब GT-Line वेरिएंट की रेंज लगभग 450 किमी हो गई है, जो पहले 434 किमी थी। वहीं Wind और Land वेरिएंट्स की रेंज अब करीब 455 किमी तक जा सकती है। Long Range वेरिएंट की रेंज अब 491 किमी तक है, जिससे ये लंबी दूरी की ड्राइविंग के लिए और बेहतर बन जाती है।
हालांकि Light SR वेरिएंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है क्योंकि इसमें छोटी 76.1kWh बैटरी मिलती है, जबकि बाकी सभी वेरिएंट्स में बड़ी 99.8kWh बैटरी दी गई है।

नया स्टाइल, नई ड्यूल-टोन कलर स्कीम

Kia EV9 अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक दिखती है। GT-Line वेरिएंट को दो नए ड्यूल-टोन कलर ऑप्शंस मिले हैं पहला है Glacial White Pearl जिसमें ब्लैक रूफ है, और दूसरा Wolf Gray जिसमें Ebony Black रूफ दिया गया है। ये कलर कॉम्बिनेशन इसे काफी स्टाइलिश और मॉडर्न बनाते हैं।

Kia EV9 SUV परफॉर्मेंस

EV9 का नया Nightfall Edition Land वेरिएंट पर बेस्ड है और इसे स्पेशल स्टाइलिंग के साथ तैयार किया गया है। इसमें नया Roadrider Brown पेंट फिनिश दिया गया है, साथ ही कई एलिमेंट्स, जैसे कि फ्रंट ग्रिल, ORVMs, रूफ रेल्स, डोर साइड्स और स्किड प्लेट्स ग्लॉसी ब्लैक फिनिश में हैं। इसके साथ आपको मिलते हैं नए 20-इंच के ग्लॉसी ब्लैक अलॉय व्हील्स जो इसे और भी एग्रेसिव लुक देते हैं।

इंटीरियर ब्लैक थीम

Nightfall एडिशन का इंटीरियर पूरी तरह से ब्लैक थीम पर बेस्ड है। इसमें एक्सक्लूसिव सीट अपहोल्स्ट्री, यूनीक स्टिचिंग और ब्लैक हेडलाइनर मिलता है। इसे 6 और 7-सीटर दोनों ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है। इस एडिशन में दिया गया ‘Boost’ फीचर इसकी परफॉर्मेंस को और बेहतर बना देता है – इसका टॉर्क 600Nm से बढ़कर 700Nm हो जाता है, जो GT-Line जितना है।

Read Also: BMW M5 Hybrid Sedan: लग्ज़री और पावर का परफेक्ट मेल

एडवांस फीचर्स

अब सभी All-Wheel-Drive वेरिएंट्स (Wind, Land और GT-Line) में पुराने 4WD सेटिंग की जगह तीन नए Terrain Modes दिए गए हैं Snow, Mud और Sand, जो इसे एक बेहतर ऑफ-रोड SUV बनाते हैं. इसके अलावा, अब EV9 में North American Charging Standard (NACS) पोर्ट भी दिया गया है, जिससे इसे Tesla Supercharger Network पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है।

Kia EV9 Price और वेरिएंट डिटेल्स

2026 Kia EV9 को कंपनी ने अमेरिका में काफी स्ट्रैटेजिक प्राइसिंग के साथ लॉन्च किया है।

  • Light SR: लगभग ₹46.98 लाख
  • Light LR: लगभग ₹49.55 लाख – पहले से $2,000 कम
  • Wind AWD: लगभग ₹54.68 लाख – कीमत वही है
  • Land AWD: लगभग ₹58.96 लाख – $1,000 कम
  • GT-Line AWD: लगभग ₹61.52 लाख – $2,000 कम
  • Nightfall Edition: अभी ऑफिशियली अनाउंस नहीं हुई लेकिन उम्मीद है इसकी कीमत करीब लगभग ₹60.24 लाख होगी।

क्यों खरीदें 2026 Kia EV9?

अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं जो सिर्फ दिखने में प्रीमियम न हो बल्कि परफॉर्मेंस और रेंज के मामले में भी दमदार हो, तो 2026 Kia EV9 एक बेहतरीन विकल्प है। खासकर इसका नया Nightfall एडिशन उन लोगों को जरूर पसंद आएगा जो गाड़ी में एक्स्ट्रा स्टाइल और पावर दोनों चाहते हैं।

Hi, I’m Mariya – founder of gadgetnewss.com. With over 8 years of experience in the tech world, I created this platform to share honest gadget reviews, latest tech news, and simple guides for everyday users. Everything you read here is written and managed by me to keep it real, useful, and easy to understand.

2 thoughts on “Kia EV9 Price: अब तक की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक SUV, जानिए सब कुछ!”

Leave a Comment